कपड़े की दुकान · साइज़ · एक्सचेंज · GST · उधार

कपड़े की दुकान का बिल, साइज़ और रंग के साथ

टैग स्कैन करो, बिल बनाओ — हर रंग और साइज़ का स्टॉक अलग, ₹2,500 वाली GST लाइन अपने-आप, और साइज़ बदलना एक ही स्क्रीन पर। हर बिल के साथ स्टॉक, उधार खाता और GST टेबल अपने-आप अपडेट।

7 दिन मुफ़्त शुरू करेंकार्ड नहीं लगता

उधार, कैश में नहीं गिना जाता

उधार पर माल दिया तो वो ग्राहक के खाते में चढ़ता है, दिन की कैश में नहीं। बाकी सॉफ़्टवेयर उसे कलेक्शन में जोड़ देते हैं और शाम को ₹80,000 “मिला” दिखता है जबकि ₹30,000 किसी की जेब में है। किस ग्राहक का कितना बाक़ी है, एक स्क्रीन पर।

हर रंग, हर साइज़ का स्टॉक अलग

एक डिज़ाइन के सारे रंग और साइज़ एक बार में डालो — हर पीस का अपना स्टॉक और अपना बारकोड। डिज़ाइन खोलो तो रंग नीचे, साइज़ ऊपर — कौन सा मीडियम ख़त्म है, एक नज़र में।

नेट न हो तो भी बिल बनता रहेगा

काउंटर रुकता नहीं। सिग्नल जाने पर बिल बनते रहते हैं और सिग्नल आने पर अपने आप सिंक हो जाते हैं। मोबाइल डेटा बंद करके ख़ुद बिल बना के देख लें।

रिटर्न, आपके ही बिलों से

GSTR-1 सीधे पोर्टल पर चढ़ने वाली JSON फ़ाइल में, साथ में GSTR-3B, HSN समरी और rate-wise व account-wise रजिस्टर। CGST/SGST और IGST का बँटवारा बिल पर ही हो जाता है। e-invoice और e-way bill अभी नहीं है — ₹5 करोड़ से ऊपर टर्नओवर है तो आपको वो आज चाहिए, और हम पहले बता देना ठीक समझते हैं।

साइज़ बदलना, एक ही स्क्रीन पर

ग्राहक ग़लत साइज़ लेकर वापस आया? बिल पर एक्सचेंज दबाओ, पुराना बिल चुनो, लौटाए पीस चुनो — जितने में बिका था उतने का क्रेडिट नोट बनता है, पीस वापस स्टॉक में, और वो रकम नए बिल में लग जाती है। GST भी पीस के दाम से — ₹2,500 तक 5%, ऊपर 18% — छूट के बाद अपने-आप।

एक ही प्लान, पूरी दुकान के लिए

7 दिन मुफ़्त, कार्ड नहीं लगता। उसके बाद साल का ₹2,999 — बिल, प्रोडक्ट, ग्राहक, स्टाफ़ अकाउंट, सब बिना गिनती। जिस रेट पर जुड़े, वो रेट आपके पेड पीरियड में नहीं बदलेगा, और रिन्यूअल से पहले बताया जाएगा।

  • बनाने वाला और सपोर्ट देने वाला एक ही आदमी है। कॉल सेंटर नहीं, डीलर नहीं — सीधे बात।
  • आपका डेटा आपका है। CSV, JSON और PDF में कभी भी निकाल सकते हैं — ट्रायल में, पेमेंट के दौरान, और बंद करने के बाद भी।
  • अंग्रेज़ी और हिंदी, दोनों में सपोर्ट, भारतीय कामकाजी दिनों में — जवाब आम तौर पर उसी दिन।

अपनी दुकान के सामान पर, एक असली शनिवार चलाकर देखें

7 दिन, सारे फ़ीचर, कार्ड नहीं। स्टॉक की लिस्ट भेज दें — Excel, CSV या कागज़ का फ़ोटो — हम डाल देंगे।

₹2,999 / साल · या ₹6,999 में 3 साल · Read this page in English

Free for 7 daysNo card needed

Start free